आर्यन का डेब्यू – एक्टर नहीं, डायरेक्टर बने
ज्यादातर स्टारकिड्स फिल्मों में हीरो बनना चाहते हैं, लेकिन Shahrukh Khan के बेटे आर्यन ने कुछ अलग किया। उन्होंने डायरेक्शन चुना, और Netflix पर अपनी सीरीज़ The Bads of Bollywood रिलीज़ की। लोगों ने कहा – “भाई, ये तो रियल लाइफ जैसा लग रहा है!”
शो में उन्होंने बॉलीवुड की चमक के पीछे छिपी पॉलिटिक्स, गॉसिप और डार्क साइड को दिखाया है।
वो सीन जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया
- एक सीन में पार्टी चल रही होती है — ड्रग्स, कैमरे और अचानक रेड! जिसको देखकर लोग बोले — “अरे ये तो Shahrukh Khan के बेटे आर्यन वाला केस लग रहा है!”
- बात 2021 के क्रूज़ ड्रग केस की है, जब Shahrukh Khan के बेटे आर्यन को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बाद में NCB ने क्लीन चिट दे दी कि उनके पास कुछ नहीं मिला था।
- मज़ेदार बात ये है कि शो में “NCG Officer” नाम का किरदार है जो बिल्कुल Sameer Wankhede जैसा दिखता है। लोग बोले — “भाई, आर्यन ने तो पूरा रियल लाइफ पर roast कर दिया!
खुद पर मज़ाक, सिस्टम पर तंज़
- आर्यन ने सीरीज़ में खुद पर भी हंसी उड़ाई। एक सीन में एक कैरेक्टर जेल में होता है, और पुलिस वाला बोलता है — “Relax, अंदर जाने से लोग और famous हो जाते हैं।” जिस पर लोग बोले — “भाई, आर्यन खुद पर लाइन मार गया!”
प्रीमियर नाइट का मजेदार पल
बात उस दिन की है जब “Bads of Bollywood” फिल्म का प्रीमियर था। रेड कार्पेट पर कैमरे, ग्लैमर और सेलिब्रिटीज़ का ताँता लगा था, और पूरा माहौल एकदम उत्साह से भरा हुआ था।
तभी एंट्री होती है हमारे प्यारे YouTuber Samay Raina की — और भाई साहब आते हैं टी-शर्ट पहनकर जिस पर लिखा था “Say No To Cruise”!
अब सोचिए, ये वही प्रीमियर था जहाँ आर्यन खान, जो पहले ड्रग्स और क्रूज़ पार्टी वाली कंट्रोवर्सी में फंसे थे, अपनी फिल्म Bads of Bollywood का डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे थे।
तो Samay Raina की ये टी-शर्ट सीधे-सीधे एक मज़ेदार तंज थी — जैसे कह रहा हो, “भाई, अब क्रूज़ नहीं, बस फिल्म और अभिनय पे ध्यान दो!”
लोगों ने इस पर सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया —
- कोई बोला, “Samay just roasted Aryan on the red carpet!”
- किसी ने लिखा, “Premiere नहीं, meme fest बन गया!”
मतलब, जहाँ सब फिल्म देखने आए थे, वहाँ Samay Raina ने कॉमेडी शो कर दिया।
Twitter पर ट्रेंड चला – #SavageAryanKhan. लोग बोले – “जिस क्रूज़ पर फंसा था, अब उसी पर मज़ाक उड़ा रहा है!”
रिएक्शन और रिव्यूज़
सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब तारीफ की —
- “आर्यन ने दिखाया कि रियल लाइफ ही सबसे बड़ी स्क्रिप्ट है।”
- “शाहरुख़ खान का बेटा अब सोचने वाला क्रिएटर बन गया है।”
- “ये शो नहीं, पूरा बॉलीवुड का आईना है।”
शाहरुख़ खान का बेटा आर्यन खान की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं — पहले विवाद, फिर चुप रहकर सीखना, और अब उन्हीं बातों पर सटायर बनाना। उन्होंने साबित किया कि —“कभी-कभी सबसे बड़ा जवाब डायलॉग नहीं, बल्कि एक सीन देता है।” अगर यही उनकी पहली डायरेक्शन है, तो आगे चलकर बॉलीवुड को एक बहुत समझदार और यूनिक फिल्ममेकर मिलने वाला है।
