UPTAC काउंसलिंग में धमाका! जानें कैसे मिलेगा आपका मनचाहा कॉलेज

UPTAC (Uttar Pradesh Technical Admission Counselling  उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश परामर्श) काउंसलिंग 2025 की प्रक्रिया अपने पूरे जोर पर है, और इस साल कई नए शैक्षणिक विकल्प सामने आए हैं। छात्रों के लिए अभी भी अपनी पसंद के कॉलेज में दाखिला पाने का सुनहरा मौका है। जानें इस क्रिया के हर पहलू को।

 

 

 UPTAC Counselling क्या है?

यह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसे Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University (AKTU), लखनऊ द्वारा आयोजित किया जाता है।

 

UPTAC काउंसलिंग के ज़रिए, उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी तकनीकी संस्थानों में प्रवेश (admission) दिया जाता है:

UPTAC काउंसलिंग: कौन-कौन से कोर्स मिलेंगे?

  • BTech (इंजीनियरिंग)
  • BArch (आर्किटेक्चर)
  • BPharma (फार्मेसी)
  • MBA, MCA
  • BDes, BHMCT, BFA, BBA, BCA
  • Lateral Entry (द्वितीय वर्ष में प्रवेश) वाले कोर्स

 

 

 

 

UPTAC काउंसलिंग: एडमिशन के आधार और कोर्स!

  • BTech JEE Main
  • BArch NATA
  • MBA/MCA/BDes
  • CUET UG/PG

BTech UPTAC काउंसलिंग: महत्वपूर्ण तिथियाँ जानिए!

  • रजिस्ट्रेशन: 27 मई – 15 जुलाई 2025
  • दस्तावेज़ सत्यापन: 20 जुलाई तक
  • राउंड 1 सीट आवंटन: 30 जुलाई
  • राउंड 2 सीट आवंटन: 5 अगस्त 2025
  • सीट कन्फर्म करने की अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2025

 

फी स्ट्रक्चर और शुल्क की जानकारी!

  • Counselling शुल्क: ₹1000 (सभी श्रेणियों के लिए)
  • Seat Confirmation शुल्क:₹20,000 (General/OBC), ₹12,000 (SC/ST)

 

 काउंसलिंग की प्रक्रिया

1. पंजीकरण (Registration) – UPTAC पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ₹1000 शुल्क जमा करना।

2. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) – ऑनलाइन दस्तावेज़ अपलोड और सत्यापन।

3. चॉइस फिलिंग (Choice Filling) – कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता भरना।

4. सीट आवंटन (Seat Allotment) – मेरिट और चॉइस के आधार पर सीट मिलती है।

5. फीस जमा और विकल्प चुनना₹20,000 (Gen/OBC) या ₹12,000 (SC/ST) जमा कर के Freeze या Float विकल्प चुनना।

6. रिपोर्टिंग और एडमिशन – अंतिम राउंड में कॉलेज जाकर दस्तावेज़ और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना।

  • काउंसलिंग में शामिल प्रमुख कॉलेजों में IET लखनऊ, KNIT सुलतानपुर, BIET झाँसी, UPTTI कानपुर, और FOAP लखनऊ शामिल हैं।

 

 

UPTAC Counselling 2025 – आवश्यक दस्तावेज़ों की चेकलिस्ट!

1. JEE Main / CUET / NATA का Admit Card

2. JEE Main / CUET / NATA का Score Card / Rank Card

3. कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र (जन्मतिथि प्रमाण के लिए)

4. कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र

5. स्थानिक (Domicile) प्रमाण पत्र – उत्तर प्रदेश के निवासी छात्रों के लिए

6. जाति प्रमाण पत्र (Category Certificate) – यदि आप SC / ST / OBC (NCL) हैं

नोट: OBC प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 के बाद का होना चाहिए और NCL उल्लेखित होना चाहिए।

7. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) – अगर आप किसी आरक्षण/छूट का लाभ लेना चाहते हैं (EWS/OBC)

8. फोटो पहचान पत्र (ID Proof) – जैसे आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर ID

9. पासपोर्ट साइज़ फोटो – हाल की खींची गई, JEE/CUET वाली ही हो तो बेहतर

10. ऑनलाइन Counselling का शुल्क रसीद / रजिस्ट्रेशन स्लिप

11. UPTAC Verification स्लिप – दस्तावेज़ वेरिफिकेशन के बाद मिलने

 

UPTAC Counselling एक पारदर्शी और मेरिट-आधारित प्रणाली है, जिसके ज़रिए  उत्तर प्रदेश के छात्र तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सों में आसानी से प्रवेश पा सकते हैं।

 

अगर आप चाहें तो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चॉइस फिलिंग गाइड या डॉक्युमेंट चेकलिस्ट को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक  करके चेक कर सकते है:

Official Website: https://uptac.admissions.nic.in/

For pdf: https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s32d969e2cee8cfa07ce7ca0bb13c7a36d/uploads/2025/07/2025072447.pdf

 

                                            UPTAC काउंसलिंग 2025 के साथ, छात्रों के सपने अब साकार होने को हैं। यह नया सफर उन्हें उचाइयों की ओर ले जाएगा, और उनके भविष्य को नई दिशा देगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version